|
विभागीय संरचना मुख्यालय स्तर की गई है एवं रेलवे के संचालन में महाप्रबंधक को सहायता करने के लिय मंडल की संरचना की गई है।वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड/उच्च प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारी के तत्वाधान में इंजीनियरिंग,यांत्रिक,बिजली,सिगनल एबं दूर संचार,परिचालन,वाणिज्य,संरक्षा,लेखा,सुरक्षा,कार्मिक एवं चिकित्सा जैसे विभिन्न विभाग है जो गाड़ी परिचालन में मंडल को तकनीकी एवं परिचालनिक सहायता करते हैं ।
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के पांच मंडल यथा तिनसुकिया,लामडिंग,रंगिया,अलीपुरद्वार,कटिहार है तथा ये मंडल सीधे तौर पर गाड़ी परिचालन के क्षेत्र में उतरदायी है तथा कार्यनिष्पादन से संबंधित रिपोर्ट महाप्रबंधक को प्रस्तुत करेगा।भारत सरकार के संयुक्त स्तर के समकक्ष के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारी मंडल रेल प्रबंधक इन प्रत्येक मंडल का प्रधान हैँ।
|